फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 35059 लोगों को किया गया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोविड महामारी से बचने के लिए सोमवार को कोविड मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें जनपद में 90000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया। इसमें 18 प्लस और 45 प्लस के महिला व पुरुष को टिका लगाया गया। इसके लिए 228 सत्र लगाए गए थे। कुल 35059 लोगों को टीकाकरण किया गया था। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने दी।
विज्ञापन

जीवन प्रदाता फाउंडेशन और बलिया कोविड लीड्स के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला, होली हेवन स्कूल कदम चौराहा तथा धरहरा प्राथमिक विद्यालय पर वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसमें 18 प्लस और 45 प्लस वाले लोगों को फस्ट और सेकेंड डोज लगाया गया। अग्रवाल धर्मशाला में एएनएम मुन्नी ठाकुर, हरीश, सौरभ गुप्ता के द्वारा डायरेक्ट ऋषभ गुप्ता के नेतृत्व में 300 लोगो को वैक्सीन लगवाया गया। होली हेवन स्कूल में एएनएम रीता, अमरिंदम चतुर्वेदी, बिट्टू, धीरज और बृजेश के द्वारा डिप्टी डायरेक्टर पीयूष सिंह के नेतृत्व में 300 लोगों को वैक्सीन लगवाया गया। धरहरा प्राथमिक विद्यालय में एएनएम मोनिका, कृष्णा, संदीप गुप्ता के द्वारा स्वदेश के नेतृत्व में 400 लोगों को वैक्सीन लगवाया गया। बैरिया प्रतिनिधि के अनुसार, कोरोना टीकाकरण के महाअभियान पर सोमवार को तब ग्रहण लग गया, जब अचानक बरसात होने लगी। लाइन में खड़े लोग बरसात के कारण टीकाकरण केंद्रों से अपने घर को प्रस्थान कर गये।
लेकिन टीकाकरण करने वाले कर्मचारी केंद्रों पर जमे रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा के प्रभारी डाक्टर अमित गौतम ने बताया कि कोरोना टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत बैरिया में 5550, कोटवा में 1900, सोनबरसा में 1500, श्रीनगर में 700, जमालपुर में 500, दूबे छपरा में 600, मानगढ़ में 500 व नौरंगा में 300 लोगों को कोरोना का टीका लगना था। लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण टीकाकरण काफी कम हुआ है। बेल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर व ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को 10 हजार लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य था। इनमें 18 प्लस और 45 प्लस के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने बताया कि सीएचसी पर दो स्थानों पर कैंप लगाकर 18 प्लस के 1000 और 45 प्लस के 500 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। नगर पंचायत वार्ड नंबर आठ में 500 लोगों को टीकाकरण किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामों में स्वास्थ्य कर्मियों की अलग-अलग टीमों द्वारा वैक्सीनेशन किया गया। रतसर सीएचसी की ओर से जगदीशपुर, सुल्तानपुर, बहादुरपुर, कोपवां, बारीगढ़, सिंहाचौर, कनैला, मिठवार, गड़वार सहित सीएचसी मुख्यालय पर कैंप लगाया गया। 6500 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सभी केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोगों का जमावड़ा रहा। दोपहर में बारिश के कारण कुछ समय के लिए टीकाकरण की गति कम रही। बारिश के थमते ही लोग केंद्र पर पहुंचे और टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें