फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सिवानकला में पंचायत भवन द्वार के नामकरण पर हंगामा

विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के सिवानकला गांव में महाराजा सुहेलदेव द्वार बनाने की मांग को लेकर हंगामा करती
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सिवानकला गांव में बुधवार को ग्राम पंचायत भवन की बाउंड्रीवाॅल के मुख्य द्वार पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर बन रहे प्रेरणा द्वार को लेकर विवाद हो गया। राजभर समाज की कुछ महिलाओं ने नामकरण का विरोध किया और महाराजा सुहेलदेव द्वार बनवाने की मांग की। गेट को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में गांव के संतोष यादव, हर्षदेव राम, कमलेश राम, चंद्रेश्वर राम, मनीष राम, अजीत कुमार, विद्यासागर, मीरा देवी, राजकुमारी देवी, कमलावती और विंदा देवी ने बताया कि गांव के लोगों की सहमति से आंबेडकर द्वार का निर्माण हो रहा था। राजभर समाज के कुछ लोग गेट को तोड़ने लगे और निर्माण का विरोध किया। प्रधान तारिक अजीज के घर तक पहुंचकर अभद्र टिप्पणी की।

राजभर समाज के लोगों का कहना है कि महाराजा सुहेलदेव द्वार बनना चाहिए। प्रधान तारिक अजीज ने कहा कि गांव के कुछ लोग प्रधानी चुनाव को देखते हुए माहौल खराब कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अनुसूचित समाज के लोगों ने मांग की कि द्वार का निर्माण बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर हो। एसओ मूलचंद चौरसिया ने कहा कि गेट के नामकरण को लेकर विवाद है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। शांति है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें