फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बालिका कबड्डी में पीएमश्री डिहवा विजेता

विज्ञापन
जनता इंटर कालेज परिसर में आयोजित विकास खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी। संव
विज्ञापन
नगरा/इंदरपुर। जनता इंटर काॅलेज नगरा के खेल मैदान में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रथम दिन कुछ ही खेलों के परिणाम घोषित हुए। प्राथमिक कबड्डी बालिका वर्ग में पीएमश्री डिहवा की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

जूनियर बालिका 100 मीटर की रेस में पीएमश्री डिहवा की छात्रा रंजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में पीएमश्री डिहवा की ही रंजना ने बाजी मारी। जूनियर 400 मीटर की रेस में भी डिहवा की रंजना को पहला स्थान मिला। प्राथमिक 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कंपोजिट नरहीं की सलोनी ने विजय का परचम लहराया। प्राथमिक कबड्डी बालिका वर्ग में पीएमश्री डिहवा की टीम विजेता बनी, जबकि उप विजेता का पुरस्कार प्राथमिक औराईकला को मिला। जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में लीग में कस्तूरबा भीमपुरा नंबर एक की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ रसड़ा विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह ने किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाई। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शुमार खेलों इंडिया के तहत आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता से ग्रामीण प्रतिभाओं को जनपद, स्टेट व इंडिया स्तर पर निखरने का मौका मिलेगा। बीईओ आरपी सिंह ने प्रथम दिन के विजेता प्रतिभागियों को ट्राॅफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संजय मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर, खेल शिक्षक चंदन सिंह, मनोज कुमार सिंह, रामकृष्ण मौर्य मौजूद रहे। संचालन डा. विद्यासागर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें