बलिया में जिला अस्पताल के नए भवन स्थित हड्डी वार्ड में बृहस्पतिवार की सुबह ऑक्सीजन को लेकर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और वार्ड में तोड़फोड़ की। वहीं हाथापाई कर स्टाफ नर्स प्रतिमा वर्मा को जख्मी कर दिया। इसके बाद सीएमएस कक्ष में पहुंचकर तोड़फोड़ किया और सीएमएस से कहासुनी की।
सीएमएस ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को दिया। जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मोहल्ला की निवासी वृद्ध महिला हड्डी वार्ड में भर्ती थी। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर परिजनों ने ऑक्सीजन के लिए हंगामा किया एवं वहां पर तैनात स्टाफ नर्स को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके अलावा सर्जिकल वार्ड का दरवाजा भी तोड़ दिया।