फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुष्टाहार वितरण की जांच में हंगामा, सीडीपीओ और आंगनबाड़ी ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी

Mon, 02 Jun 2025 05:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

पुष्टाहार वितरण नहीं करने की जांच करने पहुंचे सीडीपीओ के सामने हंगामा हुआ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान दोनो ओर से तहरीर दी गई जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन


ब्लाक के ग्राम सभा लोहटा पचहुंवा में आंगनबाड़ी की ओर से पुष्टाहार वितरण नहीं करने की जांच करने पहुंचे सीडीपीओ के सामने जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगाया। हालांकि हंगामा देख सीडीपीओ मौके से चले गए।

आंगनबाड़ी राजमती देवी ने 112 नंबर डायल करके पुलिस बुला ली। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ रसड़ा कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिलकहर के लोहटा में ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पिछले छह माह से आंगनबाड़ी कार्यकत्रि पुष्टाहार का वितरण नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन


सीडीपीओ राहुल कुमार जांच करने प्राथमिक विद्यालय लोहटा सोमवार को पहुंचे। शिकायतकर्ता के साथ आंगनबाड़ी भी अपने लोगों के साथ मौजूद थीं। सीडीपीओ की जांच के दौरान ही रजिस्टर को फाड़ दिया गया। सीडीपीओ ने आरोप लगाया कि जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई संभावित थी।

इस पर आंगनबाड़ी ने रजिस्टर को फाड़ दिया। नहीं, आंगनबाड़ी राजमती देवी ने आरोप लगाया कि सीडीपीओ साथ में दो लोगों को लेकर आए थे। उन्होंने खुद ही रजिस्टर को फाड़ दिया। इसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। आंगनबाड़ी ने डायल 112 पुलिस को बुला लिया।

दोनों पक्षों की ओर से मामले की तहरीर रसड़ा कोतवाली में दी गई है। इस संबंध में रसड़ा कोतवाल विपिन सिंह का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन


ऑडिओ भी हुआ वायरल

बाल विकास पुष्टाहार विभाग की एक महिला कर्मचारी की आंगनबाड़ी कार्यकत्रि से अधिकारी के नाम पर पैसा मांगने का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें कर्मचारी की ओर से कहा जा रहा है कि 15000 देना है। देने पर जांच खत्म हो जाएगी। इस संबंध में सीडीपीओ राहुल कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। यह गलत आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें