फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राज्यमंत्री अब बोले- पेट्रोल से चलने वाले चार पहिया वाहन कम, मेरी बातों को समझ नहीं पाए खबर देने वाले

Sun, 24 Oct 2021 12:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
खेल एवं युवा राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी - फोटो : file photo
विज्ञापन

95 फीसद लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं... का बयान लेकर चारों तरफ ट्रोल हो रहे प्रदेश के खेल एवं युवा राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपनी सफाई में फिर बेतुका बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने पेट्रोल से चलने वाले चार पहिया वाहन के बारे में कहा था। पेट्रोल से चलने वाले चारपहिया वाहन कम हैं। बलिया में तो संख्या दर्जन में हैं। लोग डीजल के वाहनों में चलते हैं। मेरी बातों को ठीक से समझा नहीं गया।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बृहस्पतिवार को जालौन में कहा था कि मुट्ठी भर लोग ही चार पहिया गाड़ी चलाते हैं। उन्हें ही पेट्रोल की आवश्यकता होती है। 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती।

इस संबंध में शुक्रवार को उनसे सवाल पूछा गया तो पत्रकारों को ही दायरे में रहने की नसीहत देते नजर आए। कहा कि हमने कहा था कि पेट्रोल से चलने वाले चार पहिया वाहन कम हैं। बलिया में यह संख्या दर्जन से ज्यादा नहीं हैं। लोग डीजल की गाड़ियों पर चलते हैं। हम बेबाक बोलते हैं, बेबाक समझ रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में नहीं रहते हैं। नशे में रहकर लिखने वाले लोग भी हैं। हर तबके में नशे में रहने वाले लोग हैं। सभी को अपने दायरे में रहना चाहिए। महंगाई को लेकर विरोध करने वाली कांग्रेस पर कहा कि वे पहले अपने राज्यों में देखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें