उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को किया नामांकन
- फोटो : सोशल मीडिया।
उन्होंने 20 लाख के आसपास किसी को ऋण दिया है। डाकघर और बीमा पॉलिसी आदि चार लाख की हैं। 61 हजार के आसपास नगद और 12 लाख से आसपास खातों में जमा हैं। दो पुत्रियों के नाम से लगभग 7.50-7.50 लाख का बीमा आदि है। शिक्षा के मामले में उपेंद्र तिवारी एमए, एलएलबी हैं।
उपेंद्र के पास 43.91 लाख की अचल संपत्ति हैं। वहीं, पत्नी के पास 2.39 करोड़ की अचल संपत्ति हैं। इसमें लगभग दो करोड़ की संपत्ति स्वअर्जित हैं। रिर्टन के लिए उपेंद्र ने 10 लाख वार्षिक आय और पत्नी की चार लाख रुपये वार्षिक आय दिखाई है।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करते बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम।
- फोटो : अमर उजाला
बेल्थरारोड से भाजपा के बैनर तले नामांकन दाखिल करने वाले सिवानकला के रहने वाले छट्ठू राम (43) की अजीविका का साधन कृषि है। वह पोस्ट ग्रेजुएट हैं। पत्नी नौकरी करती हैं। छट्ठू ने 20-21 में अपनी वार्षिक आय 4.91 लाख और पत्नी की 3.51 लाख दिखाई है।
छट्ठू के खिलाफ धरना प्रदर्शन से संबंधित दो आपराधिक मामले हैं। दोष सिद्ध नहीं है। छट्ठू राम के पास कुल दो लाख और पत्नी के पास 3.71 लाख की चल संपत्ति हैं। पत्नी के पास 65 ग्राम सोना और 150 ग्राम चांदी है। छट्ठू राम के पास कोई अचल संपत्ति नहीं हैं, लेकिन पत्नी के नाम पर 1.03 करोड़ की अचल संपत्ति हैं। पत्नी लगभग तीन लाख की कर्जदार भी हैं।
पढ़ेंः बलिया में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने नामांकन के लिए लगाई दौड़, कुल तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा