फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में एमपी के सीएम शिवराज बोले: कांग्रेस ने पढ़ाया आजादी का गलत इतिहास, बबुआ की साइकिल हो गई पंक्चर

Sun, 19 Dec 2021 05:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलिया में भाजपा की जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई।  टीडी कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। 
विज्ञापन
बलिया में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बलिया में भाजपा की जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस और दूसरे लोगों ने आजादी का इतिहास गलत पढ़ाया। बताया कि आजादी गांधी जी, नेहरू और इंदिरा ने दिलाई। हम भी गांधी जी को इंकार नहीं करते, लेकिन वे क्रांतिकारियों को भूल गए।

विज्ञापन


आजादी के 75वें वर्ष में नरेंद्र मोदी कांतिकाकियों की याद दिला रहे हैं। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो लोग हिंदुत्व को सांप्रदायिक बताते थे। आज उन्हें ही हिंदुत्व भाने लगा है। राहुल बाबा राम-राम जप रहे हैं। जनेऊ पहन रहे हैं और त्रिपुंड लगा रहे हैं। प्रियंका गांधी गंगा स्नान कर रही हैं। ये भी कहा कि बबुआ की साइकिल भ्रष्टाचार और अन्याय से पंक्चर हो गई है। पंक्चर जोड़ने वाले सरकारी जेल में हैं। 

मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में गुंडों का राज था। बाहुबली मुख्तार अंसारी और अतीक आदि पर कहा उनका नाम नहीं लूंगा, नहीं तो नहाना पड़ेगा। कहा कि अपराधी अब कहते कि जेल में ही अच्छे हैं। ये साधारण परिवर्तन नहीं है। 

पढ़ेंः भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव बोले: पहले दो ही रोटी खाता था किसान, अब पत्नी की शक्ल देखकर ज्यादा खाता है
विज्ञापन

भगवान से की पीएम मोदी की तुलना!

भाजपा की जनविश्वास यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी से की। भृगु बाबा की नगरी में सभी का अभिनंदन किया। शहीद मंगल पांडेय और सेनानी चित्तू पांडेय की धरती को प्रणाम किया।

भृगु बाबा के जयकारे भी लगाए। एक-एक क्रांतिकारियों का नाम लेकर उनकी याद दिलाई। गीता श्लोक याद दिलाया। कहा कि भगवान ने कहा था कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ेगा मैं किसी न किसी रूप में आउंगा। प्रभु राम, कृष्ण आदि की तुलना नरेंद्र मोदी से की। 

वंशवाद पर बरसे शिवराज सिंह चौहान

बलिया में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
शिवराज सिंह चौहान  ने वंशवाद पर भी कांग्रेस और सपा को जमकर घेरा। कहा कांग्रेस में महत्वपूर्ण कुर्सी पर सिर्फ गांधी और सपा में सिर्फ यादव होते हैं। भाजपा में चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री है। भाजपा ने वंशवाद का नाश किया है। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की याद दिलाते हुए सभी योजनाओं को गिनाया। अखिलेश यादव को बबुआ कहते हुए पिता मुलायाम और चाचा शिवपाल को धोखा देने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

स्वयं को मामा बता मांगा वोट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश और पड़ोसी उत्तर प्रदेश में मामा के धर्म से आया हूं। भाजपा को वोट दें। कहां कि बबुआ और प्रियंका आएंगे, सारे बचन आप को देंगे, लेकिन आप लोगों को सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें