फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव बोले: पहले दो ही रोटी खाता था किसान, अब पत्नी की शक्ल देखकर ज्यादा खाता है

Sun, 19 Dec 2021 02:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

गोरक्ष प्रांत में भाजपा की जनविश्वास यात्रा रविवार को बलिया से शुरू हुई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
बलिया में भाजपा की जनविश्वास यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के टीडी कॉलेज के मैदान से रविवार को भाजपा गोरक्ष प्रांत की जनविश्वास यात्रा की शुरुआत हुई। जैसे ही मंच पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। मंच से स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के लिए अनुपयोगी हैं। पहले किसान शाम में घर पहुंचता था तो घर में अंधेरा रहता था। उसे पत्नी की शक्ल नहीं दिखती थी। इसलिए वो दो रोटी ही खाता था। आज किसान शाम को घर पहुंचता है तो उसके घर पर उजाला रहता है।  पत्नी की शक्ल देख कर वो छह रोटी खाता है। कहा कि अखिलेश प्रदेश में गुंडाराज लाना चाहते हैं। योगी राज में मुख्तार अंसारी जैसे माफिया जेल में हैं। अतीक के घर पर बुलडोजर चल रहा है।
विज्ञापन

चाय बेचने वाला बना प्रधानमंत्री
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बना और अपने घर के लोगों को नहीं झोपड़पट्टी वाले को आवास दिया। पांच लाख के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया। पीएम ने वाल्मीकि समाज के सफाईकर्मियों के पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया।

मंच पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ला, जयप्रकाश निषाद, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रविंद कुशवाहा के साथ ही भाजपा के प्रदेश और गोरक्ष प्रांत के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनविश्वास यात्रा 61 विधानसभा में जाएगी

बलिया में भाजपा की जनविश्वास यात्रा - फोटो : अमर उजाला
एमपी के सीएम  शिवराज सिंह चौहान विमान से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर से अपने निर्धारित कार्यक्रम दोपहर साढ़े 12 बजे से 40 मिनट देर से 1.10 बजे पुलिस लाइन  में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी साथ में थे। यहां से 1.15 बजे टीडी कॉलेज में बनाए गए मंच पर पहुंचे। यात्रा के स्वागत को लेकर रोडवेज, टीडी कॉलेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, मिड्ढी, एनसीसी तिराहा के साथ ही यात्रा मार्ग को होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर आदि से सजाया गया। बलिया से निकली यह यात्रा गोरक्ष प्रांत के 61 विधानसभा में जाएगी।

20 दिसंबर को यात्रा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सुखपुरा, इसके बाद फेफना विधानसभा के पचखोरा में पहुंचेगी। सिकंदरपुर, बेल्थरारोड होते हुए रसड़ा विधानसभा क्षेत्र कवर करते हुए मऊ के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे भी मौजूद रहे।

सीएम शिवराज ने राहुल और अखिलेश को घेरा

जनविश्वास यात्रा के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो लोग हिंदुत्व को सांप्रदायिक बताते थे। आज उन्हें ही ये भाने लगा है। राहुल बाबा राम-राम जप रहे हैं। जनेऊ पहन रहे हैं और त्रिपुंड लगा रहे हैं। प्रियंका गांधी गंगा स्नान कर रही हैं। ये भी कहा कि बबुआ की साइकिल भ्रष्टाचार और अन्याय से पंक्चर हो गई है। पंक्चर जोड़ने वाला सरकारी जेल में हैं। 

बलिया में भाजपा की जनविश्वास यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कहा कि कांग्रेस और दूसरे लोगों ने आजादी का इतिहास गलत पढ़ाया। बताया कि आजादी गांधी जी, नेहरू और इंदिरा ने दिलाई। हम भी इससे गांधी जी को इंकार नहीं करते, लेकिन वे क्रांतिकारियों को भूल गए। आजादी के 75वें वर्ष में नरेंद्र मोदी कांतिकाकियों की याद दिला रहे हैं। 
विज्ञापन

भाजपा ने वंशवाद का नाश किया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने  वंशवाद पर भी कांग्रेस और सपा को जमकर घेरा। कहा कि कांग्रेस में महत्वपूर्ण कुर्सी पर सिर्फ गांधी और सपा में सिर्फ यादव होते हैं। भाजपा में चाय बेचने वाला पीएम हैं। मास्टर और किसान का बेटा भी हो सकता है। भाजपा ने वंशवाद का नाश किया है। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की याद दिलाते हुए सभी योजनाओं को गिनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें