यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अकेले मैदान में उतरी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को 54 प्रत्याशियों के नाम वाली एक सूची जारी की। लंबे इंतजार के बाद बहुजन समाज पार्टी (सपा) ने विधानसभा चुनाव 2022 में बलिया की सभी विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को जारी सूची के मुातबिक, बेल्थरारोड से प्रवीण प्रकाश, रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह, सिकदंरपुर से संजीव कुमार वर्मा, फेफना से कमलदेव सिंह यादव, बलिया नगर से शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा, बांसडीह से मानती राजभर, बैरिया से अंगद मिश्र को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
उमाशंकर पर बसपा ने फिर जताया भरोसा
रसड़ा से विधायक उमाशंकर को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा की सूची में ये ही पुराना नाम है। बेल्थरारोड से प्रवीण प्रकाश नया चेहरा हैं। सिकंदरपुर से प्रत्याशी बने संजीव कुमार वर्मा पूर्व विधायक केदार वर्मा के भतीजे हैं। केदारनाथ बसपा से विधायक रह चुके हैं।
फेफना से कमलदेव सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। ये पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगे। बलिया नगर से शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा भी नया चेहरा हैं। बांसडीह से मानती राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है। वो सुभासपा में पदाधिकारी रह चुकी हैं। बैरिया से अंगद मिश्रा विधानसभा चुनाव में चुनाव में बसपा की ओर से ताल ठोकेंगे। वो सुनथई के रहने वाले हैं और नोएडा में उनका व्यापार है। पहली बार चुनाव लड़ेंगे।
बलिया और बैरिया में उलझी भाजपा, सपा की गुत्थी उलझी
छठे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने बाद भी बलिया नगर और बैरिया विधानसभा में भाजपा और सपा की चुनावी गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। इस सीट पर प्रत्याशियों का चयन करने में दोनों प्रमुख दलों को पसीना छूट रहा है। नामों की घोषणा में हो रही देरी ने अन्य दलों के प्रत्याशियों की भी बेचैनी बढ़ा रखी है। उन्हें अपनी रणनीति बनाने में दिक्कत हो रही है। पढ़ेंः बलिया और बैरिया में उलझी भाजपा और सपा की गुत्थी, प्रत्याशियों के नामों को लेकर असमंजस जारी
फेफना में अब तक नहीं खुला बसपा का खाता
बलिया की सात विधानसभा सीटों फेफना ही एक मात्र ऐसी विधानसभा सीट है जहां से बसपा आज तक अपना खाता नहीं खोल पाई है। पहले ये विधानसभा कोपाचिट के नाम से जानी जाती थी। तभी भी यही स्थिति थी। नाम बदलने के बाद भी बसपा इस सीट से अभी अपना वो दमखम नहीं दिखा पाई है।
इस सीट से सपा के अंबिका चौधरी और गौरी भैया ने चार-चार बार विधानसभा का सफर तय किया है। इस सीट से पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में सपा से नाराज होकर बसपा में शामिल हुए अंबिका चौधरी दूसरे नंबर थे। उन्होंने लगभग 52 हजार से ज्यादा मत भी हासिल किए थे। वर्ष 2007 में जब बसपा की लहर थी तब भी बसपा यहां से दूसरे नंबर पर थी।