फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: बैरिया विधायक ने विभिन्न दलों के ऑफर को ठुकराया, 11 को निर्दल नामांकन का ऐलान

Wed, 09 Feb 2022 06:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता कह रही है चुनाव लड़िए । इसलिए मैं निर्दल चुनाव लड़ूंगा और 11 फरवरी को नामांकन करुंगा। हालांकि विभिन्न दलों ने उन्हें टिकट की पेशकश की है, लेकिन विधायक अपने फैसले पर अडिग हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दल चुनाव लड़ने का फैसला किया है और 11 फरवरी को नामांकन करने की घोषणा की है। हालांकि शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे व नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भी उन्हें टिकट की पेशकश की है, लेकिन विधायक अपने फैसले पर अडिग हैं। वहीं भाजपा के नेता उन्हें मनाने के प्रयास में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह के बड़े भाई परशुराम सिंह का कहना है कि मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक से फोन पर बात की और भाजपा के लिए काम करते रहने को कहा। विधायक ने उनसे कहा कि आपसे मुझे कोई शिकायत नहीं है। मेरे क्षेत्र की जनता कह रही है चुनाव लड़िए ।

इसलिए मैं निर्दल चुनाव लड़ूंगा। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने भी विधायक सुरेंद्र सिंह को फोन किया। उन्होंने जब फोन नहीं उठाया तो बड़े भाई परशुराम सिंह के मोबाइल पर फोन करके भाजपा को मजबूत करने व निर्दल चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया।

विज्ञापन

किंतु उन्हें साफ कर दिया गया है कि विधायक बैरिया से चुनाव जरूर लड़ेंगे। मंगलवार की देर रात ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना के सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने फोन से विधायक को शिवसेना से प्रत्याशी बनाने की पेशकश की जिसे विधायक ने मना कर दिया। इसी तरह जदयू ने भी संपर्क किया था लेकिन विधायक निर्दल चुनाव लड़ने पर अडिग हैं। 
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा

विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के बसपा प्रत्याशी को नियम विरुद्ध नामांकन करना भारी पड़ गया। बसपा प्रत्याशी समेत 50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ बुधवार की देर शाम को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बसपा प्रत्याशी संजीव वर्मा बुधवार को दोपहर बाद नामांकन के लिए अपने आवास से वाहनों के लंबे काफिले के साथ निकले और भीड़ के साथ जिला मुख्यालय के लिए रवाना भी हो गए। जबकि आयोग की ओर से इसके लिए मात्र दो वाहनों की ही अनुमति है। शाम को उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट अनिल वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आदर्श आचार संहित के उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें