फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: केंद्रों की फाइनल सूची कल जारी होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों को लेकर अंतिम निर्णय का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बुधवार को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी किए जाने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

प्रस्तावित केंद्रों की अंतरिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों की गहन जांच के बाद जिला स्तर से संशोधित सूची परिषद को भेज दी गई है। ऐसे में बोर्ड की अंतिम सूची में केंद्रों की संख्या और चयन को लेकर बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले से कुल 119487 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 57865 परीक्षार्थी हैं। जिनमें 30918 बालक, 26944 बालिकाएं और तीन ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 59509 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 32812 बालक और 26697 बालिकाएं हैं। इसके अलावा 2113 परीक्षार्थी व्यक्तिगत श्रेणी के हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए जारी की गई अंतरिम सूची में जिले के 151 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया था। इस सूची के विरुद्ध विभाग को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल 195 आपत्तियां प्राप्त हुईं थीं। इनमें 80 विद्यालयों ने स्वयं को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की, जबकि एक अनुदानित विद्यालय सहित 13 विद्यालयों ने केंद्र निरस्त करने का प्रस्ताव दिया। इसके अलावा अधिक दूरी का हवाला देते हुए 91 विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई, वहीं 11 विद्यालयों ने अपनी धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थी भेजे जाने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित उपजिलाधिकारियों ने सभी विद्यालयों की स्थलीय जांच कर रिपोर्ट तैयार की, जिसे विभागीय पोर्टल पर अपलोड करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार बोर्ड की अंतिम सूची में कुछ अनुदानित और निजी इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाया भी जा सकता है। अब सभी की निगाहें बोर्ड द्वारा जारी होने वाली फाइनल सूची पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें