फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia : शराब भट्टी पर अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को घोंपा चाकू, मौत, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 01 Jan 2025 10:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। घटना में दोनो बुरी तरह घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चाकूबाजी की घटना में घायल दो युवक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरही थाना के कोटवा नारायणपुर के बुधवार की देर रात सिकन्दरपुर गांव में शराब भट्टी पर अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को बिहार के बक्सर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


इसकी खबर लगते ही परिजनों संग ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एनएच-31 को जाम कर  दिया। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर एएसपी कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी श्यामकांत पुलिस बल के साथ पहुंच आरोपियो को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। 

  कोटवा नारायणपुर- लठ्ठूडीह मार्ग  सिकन्दरपुर गांव निवासी प्रशांत गुप्ता व गोलू वर्मा के साथ दो तीन अज्ञात बदमाशों ने  शराब दुकान पर किसी बात को लेकर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को बक्सर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


परिजनों व ग्रामीणों ने शव को एनएच 31 पर रख कर जाम करने की तैयारी करने लगे। सूचना पर आला अधिकारियों ने समझा बुझाकर आरोपियों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिस पर परिजन शव को घर लेकर आ गए। एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसी कैमरे की जांच पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें