फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balia : अवैध शराब की भट्ठी पर छापेमारी, 500 किग्रा लहन नष्ट, 70 लीटर कच्ची शराब बरामद

Wed, 01 Jan 2025 07:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

आबकारी की टीम ने आपरेशन अवैध चलाया और शराब की भट्ठियों पर छापा डाला। छापेमारी में 70 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और 500 किग्रा लहन नष्ट किया गया। 
 
विज्ञापन
लहन नष्ट करती आबकारी की टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध शराब की रोकथाम, उसके अनियमित निर्माण व बिक्री के विरुद्ध बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने रेवती थाना क्षेत्र के भाखर के औचक छापेमारी की गई और अवैध शराब बनाने की एक दर्जन भट्ठियों को तोड़ा गया।

विज्ञापन


मामले में एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। विभागीय कार्रवाई से शराब का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। जिला आबकारी विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले में अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने भाखर गांव में छापामारी की।

इस दौरान करीब 500 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया। साथ ही 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त कर एक अभियोग पंजीकृत किया। बताया कि टीम में आबकारी निरीक्षक विनय राय, दिनेश कुमार, संदीप यादव, मनोज यादव, विनोद कुमार के अलावा विभागीय आरक्षी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें