पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो एक मकान से टकरा गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य घायल हो गए।
रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी कौशल सिंह (40) अपने दो रिश्तेदारों मंटू सिंह (32) और रितेश सिंह (27) निवासी फरीदपुर (पचखोरा) थाना गड़वार के साथ सिकंदरपुर की तरफ जा रहे थे। बहेरी चट्टी के पास चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर एक मकान से टकराते हुए गड्ढे में चली गई।
टक्कर की आवाज सुन आसपास के पहुंचे। वहीं, घटना की सूचना चौकी इंचार्ज मासूमपुर सूर्यनाथ यादव को दी गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक मंटू के बगल में बैठे गंभीर रूप से घायल कौशल सिंह को काफी प्रयास के बाद कार से बाहर निकाला। हालांकि उनकी मौत हो गई। वहीं, घायल चालक और दूसरे युवक को सीएचसी सिकंदरपुर भेजा गया। दोनों को वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।