गड़वार। थाना के नारायनापाली के समीप आमने-सामने बाइक की टक्कर में बुधवार की देर शाम दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरहा निवासी मुन्नीलाल(36), राहुल(28) व चेतन(30) एक ही बाइक से बलिया की तरफ से आ रहे थे। वहीं फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी खास निवासी सिंटू वर्मा (27) व मन्नू प्रजापति (21) बाइक से विपरीत दिशा से अपने गांव जा रहे थे। नारायनपाली गांव के पास पहुंचने पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही सिंटू व मुन्नीलाल की मौत हो गई। जबकि चेतन, राहुल व मन्नू तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी दुर्गेश्वर मिश्रा ने राहगीरों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवार मौके पर पहुंचे। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।