फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे; दो मजदूरों की मौत

Mon, 28 Apr 2025 03:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में सोमवार को भीषण हादसा हुआ। गांधी इंटर कॉलेज के पास स्कॉर्पियो व टेंपो की टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज के पास सोमवार की दोपहर स्कॉर्पियो व टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्मार्टम को भिजवाया। साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। 

विज्ञापन

 
नेमा के टोला गांव निवासी बेचू राजभर (40) व लक्ष्मण उर्फ देवा राजभर (45) मजदूरी के कार्य के लिए टेंपो से जिला मुख्याल की ओर जा रहे थे। जैसे ही टेंपो गांधी इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा। सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें; Government School: राजकीय विद्यालयों में जुलाई तक मिलेगा प्रवेश, छात्रों की संख्या 200 तक बढ़ाने का लक्ष्य
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन




हादसे की खबर गांव में पहुंची तो मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें