दुबहड़। थाना क्षेत्र के बसरिकापुर के समीप उग्रसेनपुर चट्टी पर सोमवार की रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची दुबहर थाना पुलिस ने दोनों घायल चालकों को अस्पताल पहुंचाया। एक चालक को प्राथमिक चिकित्सा कर छोड़ दिया गया। दूसरे चालक का उपचार जारी है।
एक ट्रक वाराणसी के सैदपुर से टीन शेड लेकर बिहार जा रहा था। एक खाली ट्रक छपरा के मसरख से बैरिया-हल्दी होते हुए बलिया को आ रहा था। सोमवार की रात लगभग 1:30 बजे दोनों ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। चालक मजनू चौहान (40) पुत्र राजदेव चौहान निवासी ग्राम इनामीपुर नसीरपुर थाना सैदपुर वाराणसी और शिवकुमार राय यादव (45) निवासी बेल्थरा, थाना मसरख छपरा बिहार बुरी तरह घायल हो गए। ट्रकों के सामने के परखच्चे उड़ गएपुलिस ने दोनों घायल चालकों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। दुबहर पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों ट्रकों को किनारे कराया। तब आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका।