फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दर्दनाक हादसा: बिजली का तार टूटकर पानी में गिरा, स्कूल सो लौट रही दो सगी बहनों की मौत

Wed, 24 Sep 2025 04:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia Latest News: बलिया जिले में दो सगी बहनों की बिजली के करंट की जद में आने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। बेटियों की मौत से मां सदमे में है। 
विज्ञापन
बेटी को सीने से लगाकर रोती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में सुखपुरा थाना क्षेत्र के जिला बस्ती के पास सेंट जेवियर्स स्कूल से घर लौट रही दो सगी बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। इनमें एक अलका यादव कक्षा 7 व आंचल यादव (17) कक्षा 9 की छात्रा थी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं दोनों बेटियों की मौत से मां सदमे में है। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
सड़क से लेकर कॉलोनी तक तीन फीट बरसात का पानी भरा हुआ है, जहां से होकर रोज मोहल्ले के लोग आते-जाते हैं। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद पानी से होकर दोनों बहनें गुजर रही थीं। इस दौरान बिजली का तार टूटकर पानी में गिरने से दोनों करंट की जद में आने से बेहोश हो गईं। 

आनन- फानन आसपास के लोगों ने दोनों बहनों को बाहर निकाल कर सीपीआर देकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर लगते ही जिला अस्पताल में कॉलोनी के लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; CBSE: एलओसी में गलती होने पर सुधार का नहीं मिलेगा मौका, फॉर्म भरते समय छात्रों को बरतनी होगी सतर्कता
विज्ञापन


वहीं जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मोहल्लेवासी बिजली विभाग व स्थानीय कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम कराने से रोक दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें