थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शनिवार की देर शाम ग्राम समाज की भूमि(गड्ढे) पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी, डंडे, ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शंकरपुर में ग्राम समाज के गड्ढे पर शनिवार को एक पक्ष द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था। दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। थाना सहित उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष से संजय तिवारी (40), विनीत तिवारी (32), विजय प्रताप तिवारी (55) तथा दूसरे पक्ष से माधव यादव (32) व श्रीमन यादव (41) घायल हो गए। थानाध्यक्ष सुनील लाम्बा ने बताया कि दोनों पक्षों में गड्ढे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसे लेकर मारपीट हुई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।