फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सहतवार हत्याकांड में दो और आरोपियों ने कोर्ट में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। सहतवार कस्बे के चर्चित विनोद राजभर हत्याकांड में पुलिस की लगातार दबिश के बीच दो नामजद आरोपियों शुभम वर्मा और राजू यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले पुलिस हर्ष वर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

इस तरह मामले के चार नामजद आरोपियों में तीन पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि चौथे आरोपी राजा कुंवर की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
गौरतलब है कि सहतवार कस्बे के वार्ड नंबर-14 में नौ नवंबर को पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी। आरोप है कि शुभम वर्मा समेत अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर विनोद राजभर के घर में घुस गए और विनोद तथा उनके पड़ोसी सुदर्शन राजभर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। विनोद को जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी संजू देवी की तहरीर पर शुभम वर्मा, हर्ष वर्मा, राजू यादव और राजा कुंवर समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि दो आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें