फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया लोक आस्था का पर्व छठ

विज्ञापन
मझौंवा क्षेत्र के हुकुमछपरा गंगाघाट पर छठ पर्व के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद
विज्ञापन
मझौवां। लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ रविवार को पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम छोटे-बड़े गंगा घाटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की।क्षेत्र के पचरुखिया, मझौवां, हुकुम छपरा, गंगापुर, रामगढ़, चौबे छपरा, सुघर छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, नौरंगा, भुआल छपरा और चक्की नौरंगा सहित दर्जनों गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। छठी मइया के पारंपरिक गीतों और सूर्य देव की उपासना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी की। चार दिवसीय इस महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन


दया छपरा। सूर्य षष्ठी व्रत के अवसर पर रविवार को क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का माहौल रहा। व्रती महिलाओं ने पूरे दिन निराहार रहकर भगवान भास्कर और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम को विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सूप और दउरा में फल, फूल, पकवान, मिष्ठान तथा अन्य पूजन सामग्री सजाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसी के साथ सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम दिवस श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों जालंधर बाबा शिव मंदिर, काली माता मन्दिर, गोपालपुर गंगा घाट, हुकुम छपरा गंगा घाट सहित कई जगहों पर छठ घाटों की साफ-सफाई कर आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी। घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों पुआ जे पाके ला कड़ाही में, ओ पर सुग्गा मेड राय सहित अन्य गीतो से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सिकंदरपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर के बढ़्ढा दरगाह, गांधी इंटर कॉलेज पोखरा, चतुर्भुजनाथ मंदिर तालाब, किला पोखरा, अद्भुतनाथ मंदिर, कल्पा जी मंदिर और चेतन किशोर पोखरा सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महापर्व को लेकर घाटों को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और दीपों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

मझौंवा क्षेत्र के हुकुमछपरा गंगाघाट पर छठ पर्व के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद

मझौंवा क्षेत्र के हुकुमछपरा गंगाघाट पर छठ पर्व के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें