फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी/लालगंज। हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चट्टी पर सोमवार की सुबह बाइक और कमांडर जीप की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। उधर, दोकटी थाना क्षेत्र के मुरली छपरा ब्लाक मोड़ पर ट्रैक्टर के धक्के से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्चम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हल्दी निवासी राधाकिशुन सिंह (50) बाइक से सुबह छह बलिया जा रहे थे। बहादुरपुर चट्टी के पास अचानक तेज रफ्तार से बलिया से बैरिया की ओर जा रही जीप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सड़क किनारे पलट गई। लोगों ने बाइक सवार राधकिशुन सिंह और जीप सवार नन्दकिशोर राय (35) निवासी बिगाही, थाना करजा, जिला मुज्जफरपुर बिहार को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में नंदकिशोर राय की मौत हो गई। राधा किशुन सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिजनों को फोन से सूचना दे दी गई है।
उधर, सोमवार को रेवती थाना क्षेत्र के भाखर गांव निवासी विद्यासागर सिंह (70) अपने पुत्र सुशील सिंह के साथ बाइक से बहन से मिलकर वापस घर जा रहे थे। विकास खंड मुरली छपरा मोड़ पर बैक हो रहे ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया। विद्याशंकर सिंह की मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष दोकटी मनोज सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें