फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड/ रसड़ा। सड़क हादसों में शुक्रवार को एक किशोर व महिला की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। बलिया-बांसडीह मार्ग पर घोरौली गांव के समीप मुंडन कराकर लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ गांव में बाइक टकराने से एक किशोर की मौत हो गी।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी वशिष्ठ केसरी की पत्नी सुशीला देवी (55) अपने पुत्र विशाल (13), पवन पांडेय (280, रितेश पांडे (20) ,रुचि पांडेय (22) के साथ बलिया से मुंडन संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घोरौली के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने सुशीला देवी को मृत घोषित कर दिया। रितेश व पवन को हालत गंभीर होने के कारण वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ गांव मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात की रात साढ़े आठ बजे के करीब एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें सुहैल अहमद (16) पुत्र बब्लू अहमद निवासी काजीपुर घायल की मौत हो गई। वह अपनी ननिहाल में रमजान के घर आया था। उधर, लठ्ठूडीह मार्ग स्थित हरदासपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात बोलेरो एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार अनुराग प्रताप (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां से जिला चिकित्सकों में रेफर कर दिया। वह नगर के धोबही निवासी अनुराग प्रताप 18 पुत्र अक्षयलाल बाइक से निमंत्रण करके वापस घर आया था। सामने से आ रही बोलेरो जोरदार धक्का मारते हुए भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें