फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूजन स्थल पर कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर (सिसोटार) गांव में बृहस्पतिवार की शाम लक्ष्मी पूजन स्थल पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में लिया। सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव निवासी सुदामा साहनी बृहस्पतिवार की शाम गांव स्थित लक्ष्मी पूजन स्थल पर शराब के नशे में पहुंच गया। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से प्रदीप कुमार (21), प्रदीप राम (26), आदित्य चौधरी (17) पुत्र संतोष चौधरी और जितेंद्र चौधरी (30) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से प्रतीक चौधरी (18) और सुमन चौधरी (32) पत्नी शैलेश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हुईं।
सभी घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस व गांव वालों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी। दोनों पक्षों से छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लक्ष्मी पूजा स्थल पर शराब के नशे में एक युवक के पहुंचने से विवाद शुरू हुआ। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घायलों का उपचार कराने के बाद दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। हालांकि पुलिस लगातार गांव में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें