नगरा पुलिस अभियुक्ता को लगजरी कार से न्यायालय ले जाती पुलिस। वीडियो ग्रैब
भीमपुरा। नगरा पीएचसी के पास अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में आरोपी क्लीनिक संचालिका मंजू देवी को पुलिस लग्जरी कार में अदालत ले गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान ने पुलिस महानिदेशक सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि जच्चा-बच्चा की मौत की आरोपी मंजू देवी पर नगरा पुलिस क्यों मेहरबान है। इसकी जांच कर दोषियों के ऊपर विधिक कार्रवाई की मांग की। पत्र में लिखा है कि पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं ऐसे में प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं पुलिस अपराधियों के दबाव में काम कर रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक गुप्ता ने कहा कि यह जांच का विषय है कि वाहन कैसा था, किसका था। थानाध्यक्ष के घायल होने से इस मामले पर बात नहीं हो पाई है।