फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक गड्ढे में पलटी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप रविवार को बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर कर पेड़ से जा टकराई। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को आसपास के लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरेराम (35) पुत्र ददन यादव निवासी बेनीपुर थाना करीमुद्दीपुर जिला गाजीपुर और रविकांत यादव (30) पुत्र मणिराम यादव निवासी पतार थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर बाइक से तेज रफ्तार में फेफना की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे चांदपुर गांव के समीप गढि़या मोड़ पर पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल होकर छटपटाने लगा।
घायल युवक को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने त्रिकालपुर तिराहे पर एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृत युवकों के मोबाइल द्वारा उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन बलिया के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें