शोभाछपरा गांव में एलवन-1 अस्पताल बसंतपुर से लौटने के बाद युवक को गांव में माला पहनाकर स्वागत करते ?
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। विकास खण्ड मुरली छपरा क्षेत्र के शोभाछपरा गांव निवासी युवक के कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीज को अपने स्वास्थ्य केंद्र पर रखा गया था। हालांकि ग्रामीणों की ओर से युवक के पॉजिटिव होने पर शंका जताई जा रही थी। इसके बाद मरीज की पुन: सैम्पलिंग होने के बाद निगेटिव रिपोर्ट आने पर मरीज को उसके घर छोड़ा गया। जहां ग्रामीणों ने उक्त मरीज का फूल माला के साथ स्वागत किया।
बताते चलें कि शोभा छपरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र विशुन देव सिंह को जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना पॉजिटिव बताया गया था तथा उसे स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था। लेकिन ग्रामीण उसी समय से यह बात मानने को तैयार नहीं थे कि उक्त युवक पॉजिटिव है। कुछ दिन बाद युवक की पुन: सैंपलिंग की गई जिसकी जांच रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने युवक को उनके घर पहुंचाया। रविवार को गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका गाजे-बाजे और फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके साथ ही यह गांव कोरोना विहीन हो गया, जिससे ग्रामीणों में प्रसन्नता है।