फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग लगने के बाद दो सिलिंडरों में विस्फोट

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा। उभांव थाना क्षेत्र के करनी चट्टी पर बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से दो गुमटियों में रखे गैस सिलिंडरों में धमाके हुए। इससे गुमटियां और उनमें रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

करनी चट्टी पर सत्येंद्र वर्मा की अंडा रोल की दुकान है। सत्येंद्र प्रतिदिन की तरह देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब दो बजे अचानक उनकी गुमटी से आग की लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, गुमटी में रखे गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। सत्येंद्र की दुकान से उठी आग की चिंगारियों ने पास ही स्थित गोविंद वर्मा की अंडा रोल की गुमटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि गोविंद की दुकान में रखा सिलिंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। दोनों दुकानों में रखे बर्तन, कच्चा माल, फर्नीचर और अन्य कीमती सामान पूरी तरह जल गए। धमाकों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग और सिलिंडरों के विस्फोट के कारण दुकानों को बचाया नहीं जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी जलती हुई चिंगारी के कारण यह हादसा हुआ होगा। पीड़ित दुकानदारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें