फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दुष्कर्म के दो मामले : आरोपी गिरफ्तार, बालिका बोली- चाचा कर रहे थे गंदा काम; आपबीती सुन परिजन हैरान

Sat, 02 Nov 2024 01:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : बलिया के दोकटी और गड़वार थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही दोनों बालिकाओं की मेडिकल जांच भी कराई गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो बालिकाओं से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन




पहली घटना दोकटी थाने की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर फॉरेसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना गड़वार थाने की है, जहां महिला ने अपनी 11 वर्षीय पौत्री के साथ पड़ोस के रहने वाले रिश्ते में चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फॉरेसिंक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें