फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर में घुसकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के पिठाईच गांव में मंगलवार की आधी रात जमीन की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो सगे भाइयों जितेंद्र और सत्येंद्र के सिर फट गए। बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाओं से भी अभद्रता और मारपीट की गई।
विज्ञापन

पीड़ित सत्यनारायण राजभर ने बताया कि उनका पड़ोसियों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार की रात करीब 12:10 बजे जब परिवार सो रहा था, तभी गांव के ही संजीत, दयानन्द, मुन्ना, हृदयानन्द और अशोक घर में घुस आए। हमलावरों ने गालियां देते हुए सत्यनारायण के पुत्रों जितेन्द्र और सत्यदेव पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब छोटा भाई नीरज, पत्नी गिरिजा देवी और बहू किरन बचाने पहुंची, तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया।
कोतवाली बांसडीह के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि प्रकरण में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें