फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सात बाइकों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार की देरशाम चोरी के सात मोटरसाइकिलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चार लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार की देरशाम एसएचओ शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बैरिया-रेवती मार्ग के दलपतपुर चट्टी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर बैरिया की तरफ से चोरी की दो मोटरसाइकिलों पर आ रहे चार लोगों को रोका गया लेकिन दोनों मोटरसाइकिलों पर पीछे बैठे लोग भाग खड़े हुए। जबकि बाइक चला रहे दीपक यादव निवासी टोला बाजराय व शिवम कुमार प्रजापति उर्फ प्रभात निवासी मूनछपरा थाना रेवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। दोनों लोगों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की घटना में गुड्डू यादव निवासी लंगटू बाबा के मठिया थाना रेवती व संजय वर्मा निवासी हरिहांकला भी शामिल रहे। पुलिस ने हिरासत में लिए गए दीपक यादव व शिवम प्रजापति की निशानदेही पर गुड्डू यादव के घर में छिपाकर रखी गई चोरी की और पांच मोटरसाइकिलें पुलिस ने बरामद कर लिया। एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि चारो लोगों के विरुद्ध बाइक चोरी, कूटरचना व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शिवम व दीपक को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। एसएचओ के अनुसार गुड्डू यादव पर गैंगस्टर सहित नौ मुकदमे जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

चोरी की बाइक संग एक अभियुक्त गिरफ्तार
विस चुनाव सकुशल संपन्न कराने को लेकर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को दोकटी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बहुआरा इंटर कालेज के पास से चोरी की बाइक संग अभियुक्त गुड्डू कुमार पासवान पुत्र उदयनाथ पासवान निवासी दलकी नंबर-एक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें