दुबहड़। व्यापारी को पीट कर 70 हजार रुपये लूटने के मामले का पुलिस ने दूसरे दिन रविवार को खुलासा किया। दो अभियुक्तों शंकर साहनी व विशम्भर साहनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूट के 66 हजार रुपये बरामद किए। तीसरे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।
थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि गाजीपुर निवसी सुग्रीव बिंद ने तहरीर देकर बताया था कि भाई के साथ खरबूजा बेचकर मुजफ्फरपुर बिहार से बलिया लौट रहा था। चालक ने बसारिकापुर चट्टी पर गाड़ी रोकी। वहां गाड़ी से उतरकर अकेले में किसी से की। फिर गाड़ी से बलिया आते समय चालक जबरदस्ती गाड़ी को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर लेकर गया, जहां जनाड़ी के पास पहले से दो व्यक्ति खड़े थे। उनके हाथ देने पर चालक ने गाड़ी रोक दी। दोनों व्यक्ति चालक के साथ मिलकर मुझे गाड़ी से बाहर खींचने लगे और जेब में रखे 70 हजार रुपये लूट लिया।
विरोध करने पर पिटाई की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खोजबीन में जुट गई। रविवार को उपनिरीक्षक शुभेन्द्र सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान शंकर साहनी निवासी कृपा राय का डेरा शिवपुर दियर व विशम्भर साहनी निवासी (गजरी) शिवपुर दियर थाना कोतवाली को जनेश्वर मिश्र सेतु के पास से गिरफ्तार किया। लूट के 66 हजार रुपये भी बरामद किए। दोनों ने बताया कि अपने साथी मन्नू के साथ मिलकर लूट की घटना की थी। बाकी रुपये मन्नू राम निवासी निवासी (गजरी) शिवपुर दियर के पास है।