फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: व्यापारियों ने संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार संगठन की लखनऊ आयोजित बैठक के दौरान अति​थियों को बुके देकर स्वागत करते व्याप
विज्ञापन
बलिया। उप्र उद्योग व्यापार संगठन की बैठक लखनऊ स्थित मैरियाड होटल में हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने अध्यक्षता की। इसमें प्रदेश एवं जनपद स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने व्यापारियों से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग केवल चंदा देने तक सीमित न रहे, बल्कि अब समय आ गया है कि व्यापारी स्वयं नेतृत्व करें और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करें।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि इसे गांवों और छोटे-छोटे बाजारों तक मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी संगठन से जुड़ सकें और उनकी समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा सके। जिले के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह एक बार सभी 75 जिलों के साथ ऑनलाइन बैठक होनी चाहिए। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें