फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी का ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बलिया स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य करीब पूरा हो चुका है। फुट ओवरब्रिज और स्वचालित सीढ़ियों का निर्माण हो चुका है। प्लेटफार्म नंबर 2, 3 व 4 पर चल रहे ज्यादातर काम पूरे हो गए हैं। रविवार को स्वचालित सीढ़ी ट्रायल किया गया।
विज्ञापन

मॉडल रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा सुंदरीकरण का कार्य करीब पूर्ण हो चुका है। प्लेटफार्म नंबर 2, 3 व 4 पर फुट ओवरब्रिज और स्वचालित सीढ़ियों का निर्माण कराया जा चुका है। काजीपुरा स्थित वांशिग पिट का निर्माण पूर्ण हो चुका है। उसे संचालित भी कर दिया गया है। रविवार को स्वचालित सीढ़ी की भी ट्रायल शुरू हो गया। इसका निर्माण कार्य चेन्नई की जॉनसन लिफ्ट कंपनी ने किया है। स्वचालित सीढ़ी आठ क्विंटल तक का वजन सह सकती है। इसके अलावा प्लेटफार्म के बाहर सुंदर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें उतरने के लिए सीढी, पॉथवे व फौव्वारा लगाया जा रहा है। इसके अलावा प्रकाश के लिए हाई मॉस्क लगाए जा रहे है। वहीं पार्क की दीवारों पर जिले के महापुरुषों की तस्वीर भी लगाई जा रही है। इन सबके निर्माण हो जाने के बाद बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन काफी आकर्षक दिखेगा।
रेलवे स्टेशन खबर में वर्जन..
- रेलवे स्टेशन पर बने स्वचालित सीढ़ी को विभाग द्वारा सुबह 8.30 बजे शाम तक दो-तीन से आरम्भ कर दिया गया है। उद्घाटन के बाद रात दिन संचालित होने लगेगी। इसके अलावा प्लेट फार्म-2, 3 व 4 के साथ ही काजीपुरा स्थित वांशिगपिट भी आरंभ हो चुका है। स्टेशन के बाहर बने पार्क में कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशुतोष मिश्रा, सीनियर सेक्शन इंटजीनियर इलेक्ट्रिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें