फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पेंशनरों की समस्याओं के समाधान का परिवहन मंत्री ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारी कल्याण समिति के जनपदीय शाखा की बैठक अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं के समाधान, संगठन की गतिविधियों और नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में समिति के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर वरिष्ठ कोषाधिकारी को संबद्धता से मुक्त कर बलिया में तैनात किए जाने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में सुरेश खन्ना के नाम पत्र सौंपा।
मंत्री ने संबद्धता समाप्त कर वरिष्ठ कोषाधिकारी को बलिया लाए जाने के लिए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट को स्मृति चिह्न भेंट कर नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के पेंशनर्स भवन पहुंचने पर सदस्यों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। धनंजय कुमार पांडेय और आदिब अली ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने पेंशनरों को पेयजल सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से अनिरुद्ध सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष, सुरेंद्र शुक्ल को महामंत्री, दीनानाथ सिंह को उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद को संयुक्त मंत्री और ओमप्रकाश पांडेय को संपादक मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
समिति ने नवंबर 2026 की मासिक बैठक में 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके और तीन वर्ष से अधिक समय से समिति के सदस्य विशिष्ट पेंशनरों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया।
बैठक में उपस्थित पांच दर्जन से अधिक सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया। परमेश्वर नाथ ने बैठक का समापन किया। बैठक में उपस्थित पांच दर्जन से अधिक सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें