फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क समाप्त करने पर व्यापारियों ने जताया खुशी

विज्ञापन
सरकार द्वारा मंडी शुल्क समाप्त करने की घोषणा के बाद राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को बुके भेंट क? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश सरकार की ओर से मंडी शुल्क समाप्त करने का आदेश जारी करने के बाद व्यापारियों ने खुशी जताई। व्यापारियों ने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को बुके भेंट कर धन्यवाद दिया और सरकार के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री संजीव कुमार डंम्पू ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरी कर प्रदेश में लाइसेंस राज और भ्रष्टाचार को समाप्त करने का बहुत बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए व्यापारी वर्ग हमेशा ऋणी रहेगा। फ्लोर मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप गिरि ने कहा कि आज मंडी शुल्क को समाप्त करने से आरा मिल को प्राण वायु मिल गया है। यह निर्णय किसानों और व्यापारियों के हित में किया गया ऐतिहासिक कार्य है। युवा प्रदेश मंत्री अभिजीत सिंह अंकुर ने कहा कि योगी आदित्य नाथ द्वारा उठाया गया यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। बिहार से यूपी में होने वाला भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में श्याम बाबू, अभिषेक सोनी, अशोक साहू, राजेश गुप्ता, विजय चौरसिया, अमित सोनी, अभिषेक बरनवाल, काशीनाथ गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें