फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से महिला की मौत

विज्ञापन
सड़ा क्षेत्र के हिता के पुरा में सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के बाद रोती बिलखती बालिकाओं को चु? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रसडा। कासिमाबाद मार्ग स्थित श्री नाथ बाबा इंटर कालेज के समीप शनिवार की दोपहर में सड़क के किनारे काम कर रही एक महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ के इसमालपुर गोरिया निवासी प्रमिला देवी (38) पत्नी प्रवीण हिता का पूरा में झोपड़ी डाल कर रहती थी। प्रमिला स्कूल में खाना भी बनाती थी। अपने घर पर करकट डलवा रही थी कासिमाबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार ने धक्का मार दिया। आसपास के लोग दौड़ कर आते तब तक कार लेकर चालक भाग निकला। आनन फानन में लोग अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की केवल चार पुत्रियां प्रियांसी (12), शालू (10), दिव्या (7) और पायल (5) हैं। पुत्रियों की दहाड़ से हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें