फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा भरते समय टायर फटा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। रेवती-सहतवार मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की देर शाम ट्रक का टायर फटने से एक युवक घायल गंभीर रूप से हो गया। इसको बलिया जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई । पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक इरशाद चार भाई में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसौली के मीरानचक निवासी मो. इरशाद अंसारी (31) ने चार महीना पहले सहतवार-रेवती मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने गाड़ियों का पंक्चर बनाने व हवा भरने का काम शुरू किया था। शुक्रवार की शाम को ट्रक के टायर का पंक्चर बना कर उसमें हवा भर रहा था। तभी अचानक ट्यूब तेज आवाज के साथ फट गया। टायर उसके शरीर पर आकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गये। इरशाद को एंबुलेंस से बलिया भिजवाया गया, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इरशाद चार भाई में दूसरे नंबर का था। इरशाद की तीन माह की एक लड़की है। इरशाद का शव गांव शव आते ही पत्नी हजारा खातून अपनी बेसुध हो गई। घर वाले को रोते बिलखते देखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें