फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ रखने के लिए पत्नी के सामने रखी बच्चे की डीएनए टेस्ट की शर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। पत्नी के आचरण पर संदेह कर उसे घर भेजने और पत्नी के सामने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की शर्त रखने पर पति को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के आचरण पर संदेह जताकर उसे मायके भेज दिया। महिला का दो वर्ष का एक पुत्र है। पति ने पत्नी को यह कहकर मायके भेज था कि पुत्र उसका नहीं है। पुत्र के डीएनए टेस्ट के बाद ही वह उसे अपने साथ रख सकेगा। इसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस से की। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया और पूछताछ करने लगी। पति जब पुलिस की गिरफ्त में आया तो उसके स्वर बदल गए। पत्नी को साथ रखने की बात करने लगा। महिला का कहना था कि उसके पति ने स्पष्ट कहा है कि यदि वह अपने बेटे का डीएनए टेस्ट कराएगी तभी वह उसे अपने पास रखेगा। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति को शांति भंग में चालान किया गया है। मामले में महिला को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें