फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका 500 के लिए पहुंचे तीन हजार, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाने के लिए जैसे-जैसे लोग जागरूक हो रहे हैं, उनके अनुरूप केंद्रों पर टीका उपलब्ध कराने में विभाग फेल साबित हो रहा है। नतीजा ये है कि केंद्रों पर टीके लिए हंगामा होना आम बात हो गई है। शनिवार को पीएचसी कोटवां पर टीकाकरण से वंचित लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, कई अन्य केंद्रों से भी लोगों को बगैर टीके के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन लगाने के बाद भी शारीरिक दूरी बनाए रखने की गाइड लाइन जारी की गई है। वहीं, कोरोना से बचने के उद्देश्य से वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे लोगों की ओर से स्वास्थ्य केंद्र पर इसकी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। सैकड़ों की संख्या अब हजार में तब्दील हो चुकी है। अधिकारियों की उदासीनता और पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन आपूर्ति न होने से असंतोष पैदा हो रहा है। टीका समाप्त हो जाने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। आपाधापी और हंगामा अलग से हो रहा है। शनिवार को पीएसी कोटवां पर 500 लोगों को लगाने के लिए जिला मुख्यालय से 50 वायल टीका भेजा गया था। लगभग तीन हजार लोग टीका लगवाने के लिए पंजीकरण कराकर पीएचसी पहुंच गए। टीकाकरण से वंचित होने पर स्वास्थ्य विभाग व सरकार के प्रति नारेबाजी की। सीएचसी सोनबरसा और पीएचसी मुरलीछपरा में भी टीका के आपूर्ति के सापेक्ष कई गुना लोग जमा हो गए थे। भारी संख्या में लोगों को बिना टीका लगवाए वापस लौटना पड़ा। नवीन पीएचसी कर्णछपरा में वैक्सीन नहीं पहुंचने के कारण टीकाकरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें