बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के राजपुर चट्टी के समीप शाम करीब छह बजे कार व बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
उधर, कार चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के साहोडीह निवासी मनोज (20) पुत्र रामबचन, मंटू (25) पुत्र पुर्नवासी, अनिल (30) पुत्र दिहु तथा अखिलेश (28) पुत्र छट्ठू राजभर एक ही बाइक से बांसडीह आ रहे थे। जैसे ही वह बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर चट्टी के समीप पहुंचे कि बांसडीह की ओर से सामने से आ रही हुंडई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मनोज, मंटू व अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।