फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के गड़वार-नगरा मार्ग के बलेसरा पुलिया के पास बृहस्पतिवार को रोडवेज की अनुबंधित बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार रोहित कुमार (22), आशुतोष (20) व रवि कुमार (24) निवासी भृगु आश्रम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने एबुलेंस बुलाकर घायलों को चिलकहर भेजा, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रोहित की हालत में सुधार न होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि बलेसरा पुलिया के समीप नगरा के तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनुबंध रोडवेज बस सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। शहर के भृगुआश्रम निवासी रोहित कुमार, आशुतोष व रवि कुमार तीनों बिना हेलमेट लगाए नगरा की तरफ जा रहे थे।
बस की टक्कर से तीनों सड़क किनारे गिर पड़े, बाइक बस में फंस गई। चालक ने गाड़ी रोक दी। घटना के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची ने बस को कब्जे में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा। मौके पर पहुंचे रोडवेज डिपो के एआरएम प्रेमचंद मौके पर पहुंचकर बस का स्थलीय निरीक्षण किया। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस काे कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें