विकास खंड हनुमानगंज के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख संजय सिंह सपथ लेते व मंचासीन मंत्री उपेंद्र तिव
- फोटो : BALLIA
बलिया। विकास खंड हनुमानगंज के प्रांगण में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी को पद व गोपनियता की शपथ एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले दिनों में पंचायत का स्वरूप बदलेगा।
वहीं, प्रदेश के खेलकूद स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि संजय तिवारी पहले ही इस ब्लाक के प्रमुख होते। लेकिन पूर्व की सरकार ने नियम-कानून को ताक पर रखकर घर में कानून बनाने लगे थे। लोगों ने घर के सदस्य को प्रमुख पद से नवाज दिया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रमुख संजय तिवारी ने संयम, सहनशीलता व त्याग भरपूर है। हम उस समय दूसरी पार्टी में थे। पार्टी में होने के कारण हमने संजय तिवारी का साथ नहीं दिया था। इस क्षेत्र की जनता के लिए हम चट्टान की तरह हमेशा खड़ा रहेंगे।
वहीं, दिल्ली से आए पूर्व सांसद महावल मिश्र ने सपरिवार सहित संजय मिश्र का अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह पिंटू, बीडीसी प्रभाकर सिंह, बीडीसी राजेश, जयप्रकाश सिंह जेपी, प्रेमबाबू यादव, खड़ग बहादुर तिवारी, मुन्ना बहादुर सिंह, करण सिंह, राजू मिश्र, प्रमुख संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे। अंत में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव ने आए आगंतुको के प्रति आभार प्रकट किया।