फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप फटने से रोजाना बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

विज्ञापन
नगर के जनता मार्केट के समीप फटा पानी सप्लाई का पाइप। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगरपालिका और जलकल विभाग की उदासीनता के कारण नगर के कई स्थानों पर पाइप फटने से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसके साथ ही जलजमाव का कारण भी बन रहा है। इससे लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। अगर समय रहते पाइप को दुरुस्त नहीं किया गया तो जलापूर्ति व्यवस्था भी ध्वस्त हो जाएगी। क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन जल ही जीवन है का नारा देने वाली विभाग मौन धारण किए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जनता मार्केट के सामने के पास करीब एक माह से जल निगम की पाइप फटने से लोग परेशान हैं। पाइप लाइन फटने के कारण यहां पर रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जल निगम से की, लेकिन जल ही जीवन है का नारा देने वाला विभाग कार्रवाई की बजाय मौन साधे हुआ है। जिस जगह पाइप लाइन फटी है वहां के स्थानीय दुकानदारों को दिक्कत होती है। सड़क धंसने से अशोक खरवार के मकान की फर्श धंस गई है। दीवार दरक रही है। राजिंदर चौरसिया, संतोष साहनी, छितेश्वर प्रसाद, जितेंद्र चौरसिया आदि लोगों ने बताया कि इस बाबत जल निगम से शिकायत भी की, लेकिन विभाग ने अभी तक लीकेज सही नहीं कराया है। पाइप टूटने के बाद आवागमन भी बाधित होता रहता है। बड़ी गाड़ी खड़ी होने पर जल जमाव सी समस्या और अधिक बढ़ जाती है। पटरी कीचड़ में तब्दील हो जाताहै। इस वजह से लोगों का आवागमन कभी कभी मुश्किल हो जाता है। वहीं, रेलवे स्टेशन सेंट्रल बैंक के पास पाइपलाइन फूटी पड़ी थी। हालांकि शनिवार को जलकल के कर्मचारी कार्य कर रहे थे। महादेव मार्केट के पास पाइप फटने से परेशानी हो रही है। दुकादारों ने बताया की गत एक महीने से फाइप फटी है। लेकिन किसी का भी ध्यान अभी तक आकृष्ट नहीं हुआ है। अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया की मामला मेरे संज्ञान में है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

नगर के मालगोदाम रोड स्थहित महादेव मार्केट के समीप फटा पानी सप्लाई का पाइप।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें