बानगी स्वरूप रेवती ब्लॉक के गोपालनगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 क्रमांक 646 पर मधुसूदन पुत्र राजनारायण और क्रमांक 647 पर भीम पुत्र राजनारायण का नाम अंकित हैं। इनका नाम बिहार के सारण विधानसभा के दुमाईगढ़ गांव की मतदाता सूची के क्रमांक 279 व 281 पर दर्ज है। इसी तरह से गोपालनगर पंचायत चुनाव के क्रमांक 649 पर इन्दू देवी पत्नी मधुसूदन का नाम अंकित है तो बिहार के सारण विधानसभा के क्रमांक 286 पर भी नाम अंकित है।
इसे भी पढ़ें; पीएम मोदी बोले: भारत में होंगे 2030 के राष्ट्रमंडल खेल, 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के भी कर रहे प्रयास
वहीं, गोपालनगर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 2 के क्रमांक 656 पर विपुल कुमार पुत्र मधुसूदन, अशोक पुत्र उमाशंकर का नाम क्रमांक 649, राजकिशोर पुत्र राजनारायण का नाम क्रमांक 652, संध्या पत्नी विजय का नाम क्रमांक 654 पर अंकित है। दूसरी तरफ इन लोगों के नाम बिहार के सारण विधानसभा के दुमाईगढ़ गांव के मतदाता सूची क्रमांक क्रमशः 294, 277, 287 व 290 पर अंकित हैं। इसकी तरह 150 से अधिक मतदाताओं के नाम बिहार के सारण विधानसभा के मतदाता सूची में दर्ज हैं। ये नाम उत्तर प्रदेश के गोपालनगर ग्राम पंचायत के पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में भी दर्ज हैं।
बीएलओ बोले
आपत्तिकर्ताओं ने बिहार का मतदाता बताते हुए विलोपित फॉर्म भरकर आपत्ति की और फॉर्म मुझे दिया था, लेकिन आपत्तिकर्ताओं ने फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किया था। इसकी वजह से आपत्ति फॉर्म रिजेक्ट हो गया। आपत्तिकर्ताओं को मालूम है कि कौन कहां निवास करता है। हमें नहीं मालूम है। इसलिए फॉर्म पर आपत्तिकर्ताओं के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। -वंश बहादुर चौहान, बीएलओ, गोपालनगर
क्या बोले अधिकारी
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सारी आपत्ति का समाधान लगभग कर लिया गया है। गोपालनगर गांव की आपत्ति के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। -आलोक प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी, बैरिया