फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार तीन भाग में होगा एनएच 31 मरम्मत का कार्य, तीन एजेंसियां कराएंगी कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एनएच 31 के मरम्मत को लेकर एनएचएआई ने कवायद तेज कर दी है। विभाग अब नए सिरे से टेंडर करने की तैयारी में जुटा है। हालांकि इसमें कोर्ट ने एक पेंच फंसा दिया है। 29 नवंबर को टेंडर खुलने का समय निर्धारित है। एनएचएआई इस बार एनएच 31 को तीन हिस्से में बांटकर तीन एजेंसियों को टेंडर आवंटित करेगी ताकि कार्य तेजी से हो सके। उधर, कार्य में लापरवाही बरतने पर पूर्व में जयपुर की कंपनी कृष्णा इन्फ्रास्ट्रक्चर का टेंडर निरस्त करते हुए एजेंसी को टर्मिनेट कर दिया है। इसके बाद ई-टेंडरिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन

एनएच 31 पर सफर करने वाले इस दुर्दशा को पिछले सात सालों से झेल रहे हैं। गाजीपुर से मांझी घाट तक कुल 129.8 किमी एनएच 31 की मरम्मत होनी है। जिले में कोटवां नारायनपुर से मांझी तक करीब 90 किमी लंबा एनएच 31 है जो अधिकांश जगहों पर तो पूरी तरह ध्वस्त हो चुका हैं। इसके अलावा कई जगह इस कदर गड्ढे हैं कि उसे पार करते समय आए दिन गिरकर लोग चोटिल होते हैं। कई जगह तो मिट्टी भरकर काम चलाने लायक बनाया गया है जो वाहनों से आने-जाने से धूल उड़ती है । इसके अलावा शहर से गुजर रही एनएच पर जगह-जगह इस कदर गड्ढे हैं कि वाहनों का चलना दूभर होता है। एनएच 31 के मरम्मत को लेकर एक साल पहले एनएचएआई की ओर से गाजीपुर से मांझी घाट तक जून 2020 में 102 करोड़ में टेंडर हुआ था। कार्य पूर्ण करने की अवधि एक साल थी। करीब एक साल बाद बैरिया से मांझी घाट तक के लिए कार्य शुरू हुआ भी, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। बैरिया में करीब 20 किमी की दूूरी में मरम्मत कार्य कराया गया लेकिन वह भी मानक पर खरा नहीं उतरा। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने एजेंसी के खिलाफ मुख्यालय का रिपोर्ट भेज दी। मुख्यालय के निर्देश पर एजेंसी को टर्मिनेट कर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें