बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के सांगापुर मौजे में शुक्रवार की देर शाम विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
सांगापुर मौजा निवासी सुदर्शन यादव का एकलौता 25 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव शुक्रवार की शाम बाजार से आया और सो गया। रात में अचानक पेट में असहनीय दर्द होने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गये, जहां हालात नाजुक देख चिकित्सक ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। युवक का अपनी पत्नी सुशीला से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिससे नराज होकर युवक ने बाजार से कीटनाशक दवा खरीद कर सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री है।