फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कम हुए 29387 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 138009 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। यह संख्या पिछली बार से 29387 कम है। पिछले सत्र में कुल 163387 विद्यार्थी पंजीकृत थे। उसमें हाईस्कूल के 84416 तथा इंटरमीडिएट के 78971 छात्र- छात्राएं शामिल थे।
विज्ञापन

इस साल यूपी बोर्ड के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कोविड के चलते बोर्ड ने इस बार भी विद्यार्थियों को आवेदन के लिए तीन मौके दिए। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होते ही बोर्ड अब परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में जुट गया है। वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 75516 व इंटरमीडिएट 62793 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। बोर्ड परीक्षाएं आगामी अप्रैल व मई माह में प्रस्तावित हैं। पिछले साल प्रथम चरण में जनपद में कुल 239 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि केंद्र निर्धारण 2022 की नीति के अनुसार किया जा रहा है। इस वर्ष भी केंद्र निर्धारण में विद्यालयों के भौतिक संसाधनों को देखते हुए व कोविड प्रोटोकॉल के क्रम में केंद्रों का निर्धारण किया जाना है। विद्यालय से मिली सूचनाओं व जिले में परीक्षार्थियों और विद्यालय के परीक्षाफल को देखते हुए उनके लिए अंक निर्धारित किए गए हैं। विद्यालयों से मांगी गई सूचना के आधार पर उनके मूल्यांकन के परिणाम स्वरूप विद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से विद्यालयों में बैठने की व्यवस्था व कमरों की जांच कराई गई है। केंद्रों की दूरी के बारे में सही जानकारी और लोकेशन के लिए जियो टैगिंग भी कराई जा रही है। जिससे सेंटर की दूरी का सही निर्धारण हो सके और परीक्षार्थियों को कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें