घर में सो रहे लोगों को कानो कान खबर तक नहीं लगी और चोर छत के रास्ते घर में दाखिल होकर आभूषण के साथ नकद लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
कस्बे के उत्तर टोला वार्ड एक में शनिवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली। घरवाल रविवार की सुबह जागे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन
उत्तर टोला निवासी नितेश सिंह के घर में शनिवार रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। भीषण गर्मी के कारण घर के अंदर कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। देर रात पीछे से छत पर चढ़कर घर में घुसे चोरों ने गृहस्वामी नितेश की पत्नी व उनकी बुआ का बैग लेकर बाहर निकल गए। बैग से नकदी और आभूषण निकाल लिए।
घर की महिलाओं के आभूषण, कीमती सामान बैग में रखे हुए थे। पीड़ित परिवार के अनुसार नितेश सिंह की पत्नी के बैग से 20 ग्राम का मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठी व पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं। वहीं, उनकी बुआ संध्या सिंह के बैग से सोने की हार, दो मंगलसूत्र, सोने की चेन, लाकेट समेत, झुमका, तीन अंगूठी , 3 पीस सोने की नथिया, दो जोड़ी पायल, बिछिया व 32 हजार रुपये चोरी हुए हैं।